फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के बाद फल मंडी में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत के पाया काबू

Wed, 12 Jun 2019 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फल मंडी में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्रांतर्गत नवीन मंडी में मंगलवार रात धमाके के बाद झुग्गियों में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फायर अफसर के अनुसार माना जा रहा है कि छोटा सिलिंडर फटने से हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


नवीन मंडी स्थित फल मंडी में मंडी समिति कार्यालय के पीछे खाली पड़ी जगह पर कुछ मजदूर झुग्गी डालकर रहते हैं। पूरे दिन मंडी में ढुलाई का काम करने के बाद रात को यहीं यह लोग खाना बनाते हैं। मंगलवार शाम भी यहां खाना बन रहा था। मजदूर अशोक कुमार, मनोज पासवान, विनोद पासवान, विजय, हरिराम साहू, सरजू, शिव कुमार गर्मी होने के कारण झुग्गी के बाहर बैठे थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ और झुग्गी में आग लग गई। धमाके से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर फायर अफसर रविंदर सिंह दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग ने आधा दर्जन से अधिक झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इसी बीच पुलिस लाइन से तीसरी गाड़ी भी पहुंच गई। तीनों गाड़ियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झुग्गी में रखा काफी सामान जल चुका था। 
विज्ञापन


फायर अफसर रविंदर सिंह के अनुसार धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। संभवत: खाना छोटे सिलेंडर में बन रहा था और वही सिलेंडर फटा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई झुग्गी में नहीं था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। यहां रह रहे सभी लोग मूल रूप से दरभंगा बिहार के निवासी हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें