संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आग से बचाव के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाने में उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मियों की संयुक्त मॉक ड्रिल हुई। जिसमें आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया ।
मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन मोहम्मद फारुक, फायरमैन रणजीत सिंह ने कोतवाली के दरोगाओं, कांस्टेबलों व होमगार्ड जवानों को आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम के बारे में जानकारी दी। प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रदर्शन कर अभ्यास किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी अग्निकांड की स्थिति में प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।