फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी कार, बीडीओ और चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 19 Jul 2019 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद में शुक्रवार को अचानक एक हादसा हो गया। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की साइड लगने के बाद बीडीओ की कार आग का गोला बन गई। गमीनत रही कि कार में सवार बीडीओ और चालक बच गए। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार दोपहर को मवीकलां इंटरचेंज के पास हुआ है। मूलरूप से फरीदाबाद की रहने वाली स्मृति अवस्थी बागपत में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि वह गाजियाबाद के राजनगर में रहती हैं। शुक्रवार को करीब दो बजे वह गाजियाबाद से बागपत ऑफिस आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में साइड मार दी। साइड लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो इंजन में आग लग गई। इस दौरान बीडीओ और चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। 

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और जाम खुलवाया।

विज्ञापन

वहीं दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हादसे में बीडीओ और चालक चोटिल हो गए। आग से कार पूरी तरह से जल गई। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया। 

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि हादसे में बीडीओ की कार जल गई है। आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें