उधर, कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव शाबुद्दीनपुर में आदिल के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय आदिल का परिवार घर में ही मौजूद था। मकान से आग की लपटे उठती देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग मकान के चारों ओर फैल गई और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित घरेलू सामान को जलाकर नष्ट कर दिया।
यूएम आटोकॉम में लगी आग
देहली रोड यूएम आटोकॉम कंपनी में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने भी बाकी बची आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण कर लिया। देहली रोड गांव जंधेड़ा के पास स्थित बाइक के पार्ट्स बनाने वाली यूएम आटोकॉम कंपनी में सुबह के समय अचानक आग लगने से कर्मचारियों व कंपनी प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आग के विकराल होने से पहले ही कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर कंपनी में पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर नियंत्रण पा लिया। कंपनी के हेड एसएम पिल्लई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है ।अभी इसकी जांच की जा रही है। आग से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/