फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की बेगास और पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह कर्मचारी झुलसे, लाखों रुपए का नुकसान

Fri, 10 May 2019 08:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दो जगह भीषण आग लग गई। जहां बागपत जनपद में मलकपुर चीनी मिल की बेगास (खोई) में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है तो वहीं सहारनपुर जिले में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर के निकट एक आतिशबाजी फैक्टरी में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


सहारनपुर में थाना क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा के जंगल में स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। इसकी चपेट में आकर छह कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम छज्जपुरा के जंगल में स्थित पटाखा बनाने की फैक्टरी लांबा इंटरप्राइजेज में अचानक आग लग गयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की लपटे गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में रखा पटाखों का स्टाक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगा। गोदाम तक आग की लपटें पहुंचने पर फैक्टरी में कार्य कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। पटाखा फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने सीएफओ तेजवीर सिंह की देखरेख में घंटों की मशक्कत के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सदर चोब सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसओ आदेश त्यागी ने बताया की आग के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

आग से आधा दर्जन कर्मचारी झुलसे
शुक्रवार को पटाखा फैक्टरी में लगी आग से झुलसने एवं भगदड़ में गिरने से छह कर्मचारी घायल हो गए। जिनमें प्रवीण, जग्गा, रवि, नितिन निवासी सड़क दूधली, आकाश निवासी फिरोजाबाद और जावेद निवासी एटा शामिल हैं। 

नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण
पटाखा फैक्टरी में विस्फोटक सामग्री होने के बावजूद आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। गागलहेड़ी थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उपकरण होते तो आग पर तुरंत काबू पा लिया जाता।

मलकपुर मिल में फिर लगी आग, अफरातफरी मची
बागपत में मलकपुर चीनी मिल यार्ड में शुक्रवार को फिर बेगास (खोई) में अचानक आग लग जाने से मिल में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। कर्मचारियों ने मिल यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन विफल रहे। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े तीन घंटे बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस आग में करीब 20 लाख रुपये की बेगास जलने का अनुमान बताया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मलकपुर चीनी मिल में सुबह 09:30 बजे यार्ड में पड़ी बेगास ने आग पकड़ ली। जैसे ही आग की घटना की जानकारी मिली तो मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो कर्मचारियों ने अपने मिल के यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन वे विफल रहे। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां मंगाई गई। दमकल कर्मीयों ने किसी तरह साढ़े तीन घंटे बाद एक बजे आग पर काबू पाया। इस संबंध में मिल के उपाध्यक्ष विपिन चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि कहीं से कोई पतंगा उड़कर बेगास पर गिरा है और इसी से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

सात मई को भी मिल में लग चुकी है आग
मलकपुर चीनी मिल में सात मई को भी बेगास में आग लगी थी। इसमें करीब 30 लाख की बेगास जलने से मिल को आर्थिक क्षति हुई थी। उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि अब तक की जांच में पता लगा है कि या तो कोई चिंगारी हवा में उड़कर बेगास पर गिरी है या फिर किसी के धूम्रपान के कारण ऐसा हुआ है।

बेगास यार्ड के पास धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगाया
मिल के उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने सुरक्षा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कि बेगास यार्ड के पास कोई धूम्रपान नहीं करेगा। वहां जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जाए ताकि दोबारा आग लगने की घटना न हो सके।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें