फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के असर से यात्रियों को भाया एसी बस का सफर, किराया सिर्फ इतने फीसदी ज्यादा

Fri, 10 May 2019 07:52 PM IST
कपिल kapil राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसी बस में सफर करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रोडवेज यात्रियों को एसी बसें भाने लगी हैं। लोड फैक्टर सही होने से विभाग लगातार एसी बसों की संख्या बढ़ा रहा है। मेरठ रीजन से नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, आगरा, मथुरा, कोटद्वार, शामली आदि के लिए एसी बसें संचालित हैं। 

विज्ञापन


यात्रियों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब विभाग एसी बसों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है। मेरठ रोडवेज रीजन के भैसाली, मेरठ और सोहराबगेट डिपो से कई जिलों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य बसों के मुकाबले तीस फीसदी तक ज्यादा किराया होने के चलते यात्री इन बसों को पसंद कर रहे हैं। एसी बसों का लोड फैक्टर भी लगातार बढ़ रहा है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए विभाग अनुबंधित एसी बसों को भी लगा रहा है। 

भैसाली डिपो के प्रभारी एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि भैसाली डिपो से मेरठ से नोएडा, आगरा, मथुरा, दिल्ली और कोटद्वार आदि के लिए 12 एसी बसें संचालित हैं। मेरठ डिपो के एसएसआई देवेंद्र भारद्वार ने बताया कि मेरठ डिपो से दिल्ली-देहरादून और शामली-लखनऊ आदि के लिए चार एसी बसों का संचालन हो रहा है। एआरएम सोहराबगेट डिपो राजीव यादव ने बताया कि यहां से लखनऊ के लिए सामान्य एसी बसों के अलावा एक स्लीपर एसी बस को भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

ये है मेरठ रोडवेज से संचालित एसी बस सेवा 
रूट: मेरठ-नोएडा से वाया यमुना एक्सप्रेस वे आगरा के लिए पांच एसी बसें
समय: मेरठ से नोएडा-आगरा के लिए सुबह 5:30, 6:00, 6:30, 7:00 और 7:30 बजे
आगरा से वापसी समय:  दोपहर 1:30, 2:00, 3:00, 3:30 और 4:15 बजे
किराया: मेरठ से नोएडा 116, परीचौक 163 और आगरा के लिए 495 रुपये

रूट: मेरठ-दिल्ली-मेरठ-कोटद्वार
समय: सुबह 4:30, 8:00 और 10:30 बजे
किराया: मेरठ-दिल्ली 120, दिल्ली से कोटद्वार (वाया गजरौला) 435 रुपये
रूट: मेरठ-दिल्ली आईएसबीटी के लिए चार एसी बस 
समय: 7, 7:30, 8, 8:30 बजे, दोपहर 1:00, 1:30, 2:00, 2:30 बजे
किराया: 128 रुपये
विज्ञापन

मेरठ डिपो से एसी बस सेवा 
रूट: मेरठ-दिल्ली-मेरठ-देहरादून के लिए तीन एसी बस रोजाना 
समय: मेरठ से दिल्ली के लिए सुबह 8, 10 और 11 बजे, मेरठ से देहरादून 12:30, 2:30 और 3:30 बजे
किराया: मेरठ से दिल्ली 112, दिल्ली से देहरादून, मेरठ से देहरादून 281 रुपये
रूट: मेरठ-शामली-लखनऊ के लिए बस सेवा
समय: मेरठ से शामली के लिए दोपहर 2 बजे, शामली से लखनऊ शाम 5 बजे 
किराया: मेरठ से शामली 118 रुपये, शामली से लखनऊ 742 रुपये

सोहराबगेट डिपो से लखनऊ तक स्लीपर बस सेवा 
रूट: मेरठ से लखनऊ 
समय: रात 9 बजे 
किराया: 1086 रुपये 
रूट: मेरठ से आगरा वाया अलीगढ़ 
समय: सुबह 7 बजे और दोपहर 2 बजे
किराया: 370 रुपये

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें