फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेपर मिल में आग से मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने काबू पाया

विज्ञापन
सरधना। मेरठ रोड पर पेपर मिल के गत्ते में आग बुझाने के दौरान मौजूद फायर ब्रिगेड अ​धिकारी व पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ मार्ग स्थित सरधना पेपर मिल में सोमवार को अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। आग मिल परिसर में पड़े गत्ते के ढेर में लगी जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में बढ़ गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही मिल प्रशासन ने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान मिल कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत और त्वरित कार्रवाई के चलते कई घंटों में आग पर काबू पा लिया गया।गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। गत्ते के ढेर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल मैनेजर वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी बाहरी कारण की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फायर सेफ्टी सिस्टम के समय पर सक्रिय होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें