उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार सुबह किराए के भवन में चल रहे जल निगम के कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह कार्यालय से धुआं उठता देख भवन मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कार्यालय में रखे दस्तावेज, कंप्यूटर व फर्नीचर जलकर राख हो गए हैं।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में किराये के भवन में जल निगम के कार्यालय हैं। शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। बंद कार्यलय से धुआं निकलता देख ऊपरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
दमकल विभाग की गाड़ी के साथ दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फायर स्टेशन के प्रभारी अजीज खान ने बताया कि आग लगने से कार्यालय का फर्नीचरए कंप्यूटर और कुछ सरकारी दस्तावेज जल गये है। आग लगने की सूचना पर जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। बताया गया कि आग लगने से कार्यालय का फर्नीचर, कम्प्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।