फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों का कूड़ा अब खुले में नहीं डालेगा नगर निगम, प्रतिदिन होगी प्रभावित क्षेत्रों की सैनिटाइजिंग

Fri, 10 Apr 2020 10:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठatest news, city news. meerut lock
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ नगर निगम हॉट स्पॉट क्षेत्रों का कूड़ा अब खुले में नहीं डालेगा। प्रत्येक घर से कूड़ा लेकर डंपिंग ग्राउंड पर दबाया जाएगा। इतना ही नहीं प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से उनके इलाकों से निकलने वाले कूड़े को अब नगर निगम खुले में नहीं डालेगा। कूड़ा घर-घर से लेकर लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में दबाया जाएगा। साथ ही प्रभावित इलाकों में दिन में दो बार सैनिटाइजेशन और सफाई कराई जाएगी। इसकी शुरुआत नगर निगम ने गुरुवार से कर दी है।

बता दें कि सरकार ने शहर के सूर्यनगर, शास्त्रीनगर सेक्टर 13 , हुमायूं नगर, हरनामदास, मार्ग सराय बहलीम, सोहराब गेट, आजाद नगर आदि इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर पूरी तरह लॉक कर दिया है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों की सीमाएं सील होने से आवाजाही पूरी तरह बंद है। इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने की दृष्टि से नगर निगम ने नया प्लान तैयार किया है। इसे आज सुबह से ही लागू कर दिया है।

इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गाड़ी भेजकर प्रत्येक मकान मालिक द्वारा गाड़ियों में कूड़ा डाला जाएगा। वहीं, इस कूड़े को हापुड़ रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में जेसीबी से दबाया जाएगा। इसके साथ-साथ नगर निगम इन क्षेत्रों को सुबह-शाम सैनिटाइज करेगा।

इस संबंध में सूरजकुंड डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया का कहना है कि इन क्षेत्रों में लगाए समस्त निगम कर्मियों को दस्ताने एवं मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। जिससे क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें