जली हुई पुस्तकें उठाता छात्र व जला हुआ फर्नीचर
यूपी के प्राथमिक स्कूल घोर लापरवाही के हवाले हैं। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को देर रात आग लगने से विद्यालय का रिकॉर्ड व फर्नीचर जलकर राख हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
केसरगंज थानाक्षेत्र में राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में आग लगने से कार्यालय में रखे दस्तावेज राख हो गए। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब स्कूल परिसर से धुआं निकलते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार इस परिसर में पांच विद्यालय संचालित हो रहे हैं। आग लगने से विद्यालय में रखी अलमारियां, दर्जनों कुर्सियां, ब्लैक बोर्ड व अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गया। पुलिस के अनुसार आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।