फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में भीषण हादसा: गैस पाइप लाइन बनाने की फैक्टरी में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

Wed, 12 Feb 2020 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में बुधवार सुबह गैस पाइपलाइन फैक्टरी में आग लगने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुम्हरहेड़ा क्षेत्र में किशनपुरा निवासी अजय की सड़क दुधली स्थित मानव फैक्टरी है। फैक्टरी में सिलेंडर पाइप लाइन बनाने का कार्य होता है। बुधवार सुबह फैक्ट्री में गैस का रिसाव होने से अचानक आग लग गई। 

आग लगने से बेरीजमा निवासी इकराम, शेखपुरा निवासी अली और मंगलोर निवासी विक्रम बुरी तरह झुलस गए। हादसे के वक्त फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। बाकी मजदूरों ने भागकर जान बचाई। तीनों मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उन्हें हायर सेंटर भेज गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें