फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही व युवकों में मारपीट, सिपाही ने सोने की चैन व नकदी लूटन का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बवनपुरा व अतराड़ा के बीच सोमवार रात सिपाही उसके दोस्त और गाड़ी चालक में मारपीट हो गई। सिपाही ने चालक पर सोने की चेन, नकदी लूटने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक यूपी पुलिस में सिपाही है और इस समय लखनऊ में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। सोमवार रात वह अपने दोस्त के साथ बाइक से मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटौला में शादी समारोह में आया था। इसके वह अटौला से चंदपुरा गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। बवनपुरा अतराड़ा के बीच उनकी बाइक बंद हो गई। तभी एक दूध की गाड़ी को आता देख उन्होंने चालक से अतराड़ा तक लिफ्ट ले ली। आरोप है कि अतराड़ा पहुंचकर नशे में धुत्त सिपाही ने चालक से उन्हें हापुड़ तक छोड़ने के लिए कहा। जब चालक ने विरोध किया तो सिपाही और उसके साथी ने गाड़ी चालक से मारपीट कर दी। इस पर चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। सिपाही का आरोप है कि सभी उनके साथ मारपीट की और चेन व नौ हजार रुपये लूट लिए। सिपाही ने मामले में थाना पर तहरीर दी है। हालांकि बाद में दोनों बिना कार्रवाई के ही चले गए। चर्चा है कि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें