फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की रोड पर किताबों की दुकान में भीषण आग, बुझाने में लगे तीन घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित शांति कॉलोनी में एक किताबों की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। दो दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विवेक शर्मा और प्रवीण शर्मा शांति कॉलोनी में रहते हैं। भूतल पर उन्होंने भगवान बुक पैलेस नाम से किताबों की बड़ी दुकान खोल रखी है। दुकान के पीछे ही गोदाम भी बनाया हुआ है। जहां स्कूलों की यूनिफॉर्म भी तैयार की जाती है साथ ही सीबीएसई स्कूलों की किताबों का काफी स्टॉक भी रखा था। विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात नौ बजे वे दुकान बंद करके तीसरे फ्लोर पर अपने मकान में चले गए थे। रात करीब तीन बजे दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। दुकान में आग लगी देख विवेक शर्मा और प्रवीण शर्मा परिवार समेत नीचे आ गए और शोर मचाया। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हुआ काफी नुकसान
दुकान मालिक विवेक शर्मा के मुताबिक आग क्यों लगी अभी इस बारे में कुछ नहीं पता, हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि दुकान में सीबीएसई स्कूलों की किताबों का स्टॉक के साथ ही करोड़ों रुपये का माल था। आग से कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन किया जा रहा है, इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन

लोगों में दहशत
मोदीपुरम। किताबों की दुकान में लगी विकराल आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिससे धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। आग की तेज लपटे देखकर कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें