फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में आठ प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें 35 लाख रुपये से विकास कार्य कराने पर सहमति बनी। अंत्येष्टी स्थल के सौंदर्यीकरण, रामकटोरी शिव मंदिर के पास यात्री शेड समेत आठ प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें शासन से अंत्येष्टी स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग के लिए प्रस्ताव परित किया। दूसरा प्रस्ताव कस्बे में नाले का निर्माण कराने, 14वें वित्त में 35 लाख रुपये की लागत से गुला जोहड़ी के खसरा संख्या 405 व 407 के तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने, कस्बे में थाना के समीप यात्री शेड, शौचालय तथा रामकटोरी शिव मंदिर के पास यात्री शेड, 5 स्थानों पर वाटर कूलर, कस्बे के मुख्य मार्ग पर उत्तरी छोर पर स्थित माताओं का सौंदर्यीकरण कराने समेत आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। संचालन अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार राय ने किया। इस मौके पर सभासद इलम सिंह, सचिन सुकडी, धर्मपाल, कौशल जाटव, मोमिना, रेशमा वरिष्ठ लिपिक मो. कामिल, संदीप प्रजापति आदि रहे।
किसानों को दी कीटों से बचाव की जानकारी
बहसूमा। रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में एग्रीफोर्ट कंपनी की तरफ से आम की फसल उगाने वाले किसानों को जागरूक करने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें कीटों व रोगों की विस्तार से जानकारी दी गई। एग्रीफोर्ट कंपनी के प्रदीप गंगवार, कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया कि इस बार आम की फसल में बोर बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से बोर में सफेद फफूंदी रोगों का प्रकोप भी दिखाई दे रहा है। इससे बचाव के लिए हैक्जा पोनाजोन दवा की दो लीटर मात्रा को या सल्फर डब्लूजी की 80 प्रतिशत 2000 हजार लीटर पानी में मिलाकर प्रयोग करने की सलाह दी। पैदावार बढ़ाने के लिए न्यूट्रीफ्लैक्स लिक्विड 1 से 2 लीटर मात्रा को उपरोक्त दवा के साथ मिलाकर प्रयोग करें। प्रदीप शर्मा, अफजाल, अली जाफर, सुमित कुमार, सतीश वर्मा, संजय बैसला के अलावा विपिन चौधरी, राजीव अग्निहोत्री, दीपक चौधरी, मनीष शर्मा, मिलन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें