फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलामल शुगर मिल में पेराई के लिए बॉयलर में अग्नि प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। माछरा और रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित नंगलामल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। मिल प्रबंधन की ओर से नए पेराई सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित कर दी गई है। इससे मिल के जल्द संचालन की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

हालांकि, फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए मिल चलाने की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है तो दशहरे के आसपास मिल की गन्ना चेन चला दी जाएगी और पेराई सत्र की शुरुआत हो जाएगी। वहीं गन्ना समितियों द्वारा किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को गन्ना सर्वे और गन्ना सट्टा प्रदर्शन कराकर समाधान किया जा रहा है। क्षेत्र में गन्ना तौल के लिए कांटे लगाने का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है।
नंगलामल शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मिल से इस समय लगभग 30 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इन किसानों की सुविधा और गन्ने की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मिल प्रबंधन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल की व्यवस्थाओं को सही करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें