दौराला(मेरठ)। मवीमीरा गांव का कब्रिस्तान का विवाद कोर्ट पहुंचा गया है। एक पक्ष ने तत्कालीन इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान, दरोगा राजकुमार और सिपाही के खिलाफ वाद दायर किया है।
तीन जून को मवीमीरा गांव के कब्रिस्तान की दीवार तीन लोगों ने तोड़ दी थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। वाद दायर करने वाले मवीमीरा गांव निवासी मैराज पुत्र अब्दुल ने बताया कि तत्कलीन इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान, दरोगा राजकुमार, सिपाही प्रमोद और एक अज्ञात सिपाही ने उन्हें पांच जून को थाना में बुलाया था। उन्होंने कब्रिस्तान का विवाद सुलझाने की बात कही थी। इसके बाद कब्रिस्तान कमेटी का मुतव्वली शकील, मैराज, यूनुस और अब्दुल मजीद थाने पहुंच गए। आरोप है कि यहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। तत्कालीन इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान कहना है कि मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की थी।