फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिली विवाहिता, परिजनों ने दफना दिया, फिर हुआ कुछ ऐसा खोदनी पड़ी कब्र

विज्ञापन
विवाहिता का शव निकालने के लिये क्रब खोदते लोग। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। खानपुर में छह दिन पहले मृत मिली विवाहिता का शव शनिवार को क्रब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के परिजनों ने सुसराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी इरशाद का विवाह बागपत के दत्तनगर निवासी शब्बो (35) से हुआ था। सोमवार सुबह शब्बो अपने कमरे में मृत मिली थी। सुसराल वालों ने इसकी सूचना शब्बो के परिजनों को दे दी। खानपुर पहुंचे परिजनों ने शब्बो को जान से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने के बाद शव बिना कानूनी कार्रवाई के दफना दिया था। तीन दिन पहले विवाहिता के परिजनों ने डीएम और एसएसपी को तहरीर देकर सुसराल वालों पर शब्बो की हत्या करने का आरोप लगाया था। शनिवार को डीएम अनिल ढींगरा के आदेश पर पुलिस ने शब्बो का शव क्रब से निकलवाया। इसके बाद नायब तहसीलदार रूबी सिंह की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें