फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजौली में गेहूं की फसल व धीर खेड़ा में स्टील फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव बिजौली में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लग गई, जिसमें करीब चार बीघा फसल जल गई। वहीं धीर खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्टील फैक्टरी में भी आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
गांव बिजौली निवासी कुलदीप त्यागी पुत्र जगदीश्वर त्यागी के अनुसार शुक्रवार शाम उसकी गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग खेत में बीच के हिस्से से शुरू हुई जहां न तो कोई विद्युत लाइन थी और न ही कोई रास्ता। बाद में सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दुर्गा स्टील फैक्टरी में भी आग लग गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उधर, पुलिस के अनुसार कंपनी मालिक हापुड़ निवासी नितिन बंसल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें