फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंक्चुअरि में आग से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंक्चुअरि में आग से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बीते चार दिनों से सेंक्चुअरि क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को कई जगह आग लगने से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया। इसके चलते जान बचाने के लिए जंगली जीव इधर-उधर भाग रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए दिनभर वन विभाग के अधिकारी दौड़ते रहे। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शनिवार को वनिकी प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे मालीपुर मध्य गंगनहर पुल के पास संदिग्ध हालात में आग लग गई। इस क्षेत्र में कपासी के ज्यादा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही घंटों में आग ने कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया। आग से बचने के लिए सेंचुरी में रहने वाले जंगली जीव भागते नजर आए। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी दिनभर दौड़ते रहे। वहीं हवा तेज होने पर आग की लपटें आसमान को छू रही थी। किसानों को चिंता सता रही थी कि आग वन क्षेत्र से खेतों में न पहुंच जाए। देर शाम हवा रुकने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा आग लगने का सिलसिला
वन आरक्षित क्षेत्र में पिछले चार दिनों में सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। कई प्रकार के औषधीय पौधे भी आग की चपेट में आ गए हैं। आग से निपटने के लिए वन विभाग के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट पर
हस्तिनापुर रेंज के रेंजर रतन सिंह ने बताया कि सेंक्चुअरि में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए सभी को अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। शनिवार शाम आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें