फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से ऑफिस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में मंगलवार दोपहर इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से कोरियर सर्विस के ऑफिस में आग लग गई। इसमें स्कूटी के साथ चार कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद नगर में त्यागी कोरियर सर्विस से का ऑफिस है। कंपनी के मैनेजर अरजेश ने बताया कि ऑफिस में मंगलवार दोपहर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। अचानक बैटरी फट गई और स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे ऑफिस में फैल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई और फायर बिग्रेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मैनेजर के अनुसार आग में करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें