फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 02 Sep 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर में दामोदरपुरी कॉलोनी में मकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। स्त्रोत-विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की दामोदरपुरी कॉलोनी में रसोईघर में हुए शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। रसोई घर में सिलिंडर भी रखे थे। अगर सिलिंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूरा परिवार आग से बाल-बाल बचा है। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र की दामोदपुरी कॉलोनी में सुशांत त्यागी रहते हैं। रविवार की सुबह उनके घर की रसोई में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। पहले आग पर खुद काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। सूचना पर सीएफओ प्रताप सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने आग बुझाना शुरू किया। रसोईघर में रखे सिलिंडर बाहर निकाले। इसके बाद करीब आधे घंटे में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
सुशांत त्यागी के परिवार को भी मकान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सीएफओ ने बताया कि शार्ट सर्किट से रसोई घर में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया, लेकिन पीड़ित का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्योंकि, धुएं की वजह से घर का अन्य सामान भी पूरी तरह खराब हो गया है। अगर सिलिंडरों तक पहुंचती और बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पाया गया है। सुशांत त्यागी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें