फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली गिरने से फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने
विज्ञापन
- हादसे में फैक्टरी में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव स्थित फैक्टरी में मंगलवार देर रात बिजली गिरने से आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में फैक्टरी में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
किसान पेट्रोल पंप के निकट रोहटा निवासी वीरेंद्र सिंह की मोबिल ऑयल की फैक्टरी है। मंगलवार देर रात बारिश के दौरान फैक्टरी पर बिजली गिर गई। इससे मोबिल ऑयल के ड्रमों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में रखा सामान जल गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तेल के ड्रमों में आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ी जनहानि या अन्य गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें