फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्ति पर नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
माछरा कालेज पर प्रोफेसर को शाल ओढाकर और उपहार देकर विदाई दी जाती हुई।
विज्ञापन
माछरा। माछरा स्थित चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रमोद कुमार और दफ्तरी मूलचंद की सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिवार की आंखें नम दिखीं। दोनों को कॉलेज सचिव डॉ. अमित त्यागी और प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने शॉल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। कॉलेज सचिव डॉ. अमित त्यागी ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि संस्थान के विकास की नींव में इन दोनों कर्मयोगियों का पसीना और समर्पण शामिल है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा में पास होने पर छात्रों को दी विदाई
माछरा। उत्तर प्रदेश कृषि तकनीकी सहायक परीक्षा का बुधवार को परिणाम जारी हुआ। इसमें चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के बीएससी (कृषि) के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा पास कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। होनहार छात्रों में बिलाल, अनुज, सौरभ, धीरेंद्र, आशीष, अजय, कुलवीर, इंद्रजीत, नरेश राणा, उदय प्रकाश और रोहित समेत कई विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इन छात्रों की इस शानदार और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जाहिर की। प्राचार्य और सचिव ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. सुरजीत, डॉ. अशोक, डॉ. संतराम, प्रेम त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी, जयवीर, अवशेष कुमार, प्रमोद कुमार और अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें