फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में सुभाष चौक के पास गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। (मवाना)
विज्ञापन
- आग से गोदाम में रखे गए कपड़े, बैंक का रिकार्ड व फर्नीचर जला
विज्ञापन

- शॉर्ट सर्किट से हुए फॉल्ट से कुछ घरों के बिजली के उपकरण भी फुंके
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सुभाष चौक के पास स्थित गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक कमरे में कपड़े का गोदाम व दूसरे कमरे में कोऑपरेटिव बैंक का पुराना रिकॉर्ड और तीसरे कमरे में अन्य सामान रखा था। वहीं शॉर्ट सर्किट के बाद हुए फॉल्ट से कुछ घरों के बिजली के उपकरण भी फुंक गए।
मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक के निकट दुर्वेशपुर निवासी दीपक कुमार ने पहली मंजिल पर बने गोदाम को किराए पर दे रखा है। गोदाम के एक हिस्से का उपयोग जिला सहकारी बैंक के अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है। दूसरे हिस्से में कंचन गारमेंट्स के स्वामी सचिन रस्तोगी द्वारा बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा गया था। तीसरे कमरे में उनका स्वयं का फर्नीचर आदि रखा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने गोदाम के भीतर से धुआं निकलता देखा और सूचना गोदाम स्वामी दीपक कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह अपने गांव से मवाना पहुंचे। उन्होंने देखा कि गोदाम के अंदर धुआं भर चुका था और आग सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तीन दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया।
संकरे बाजार और गोदाम के भीतर भरे धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब 12 बजे के आसपास दमकल आग पर काबू पाया जा सका। सचिन रस्तोगी और दीपक कुमार का कहना है कि फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। वहीं कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष महाजन का कहना है कि भवन निर्माण के चलते काफी पुराना रिकॉर्ड वहां रखा गया था। जो जला है, बैंक का वर्तमान सभी रिकॉर्ड पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

आग लगने का कारण लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास खंभे पर हुआ फॉल्ट बताया। फॉल्ट होते ही अधिक वोल्टेज के कारण आग लगी। अधिक वोल्टेज आने से मनोज रस्तोगी के दो एसी, फ्रिज, चार पंखे व इन्वर्टर, विजय रस्तोगी का इन्वर्टर व लाइटें, संजय के चार पंखे, फ्रिज और एसी फुंक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें