फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर के महलवाला गांव में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव महलवाला में बृहस्पतिवार देर रात एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में सोना, चांदी के जेवरात, नकदी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कामिल ने बताया कि उन्हें करीब चार-पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कामिल बृहस्पतिवार सुबह अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। रात करीब दस बजे जब वह घर लौटे, तो उन्होंने अपने मकान में आग लगी देखी। कामिल ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक आग से घर का सारा सामान जल चुका था।
कामिल ने बताया कि आग लगने से घर में रखे करीब दो लाख रुपये जल गए। सोने-चांदी के जेवरात भी राख हो गए। वह अपनी बेटी के विवाह के लिए सामान एकत्र कर रहे थे, जो सब जलकर राख हो गया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कामिल ने बताया कि घर में दो गैस सिलिंडर भी रखे थे। ये सिलिंडर खाली थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सीओ विश्व ज्योति राय ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों और हुए नुकसान की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें