फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैटरी फटने से शराब ठेके में आग लगी, सेल्समैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। नंगली किठौर में शुक्रवार दोपहर अचानक शराब के ठेके में इन्वर्टर की बैटरी फटने से जोरदार धमाका हो गया। इससे ठेके में आग लग गई। आग लगने से ठेके में मौजूद सेल्समैन हसनपुर निवासी अंकित झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि नंगली किठौर गांव अंग्रेजी शराब का ठेका है। शुक्रवार को ठेके पर जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद ठेके में आग की लपटें उठ गई। ठेके पर मौजूद सेल्समैन अंकित को वहां से निकलने तक का मौका नहीं मिला। जिससे अंकित के दोनों पैर आग तथा बैटरी के तेजाब से झुलस गए। किसी तरह अंकित जान बचाकर ठेके से बाहर निकला। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तथा आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन शराब के चलते आग और विकराल रूप लेने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद का काबू पा लिया था। बताया जाता है कि आग से काफी मात्रा में शराब नष्ट हो गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है कि तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें