फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से शराब की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़ अंग्रेंजी शराब की दुकान में आग लगने से लाखों रूपये की शराब जलकर राख।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। आसिफाबाद तिराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शनिवार की देर रात अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी अंग्रेजी शराब, रैक, फ्रिज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस ने सेल्समैन शुभम व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिला बिजनौर के गांव रसीदपुर गढ़ी निवासी योगेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह की नगर में आसिफाबाद तिराहे पर अंग्रेजी शराब व ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान है। दुकान पर सेल्समैन अमित भाटी व शुभम हैं। शनिवार की रात वह करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर को लौट गए थे। इसी बीच अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस ने गश्त के दौरान दुकान में धुआं उठते देख सेल्समैन शुभम व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने दुकान मालिक योगेंद्र को बताया। सेल्समैन अमित भाटी ने बताया कि दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखी अंग्रेजी शराब व बीयर एवं लकड़ी की रैक, फ्रिज समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें