फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोमतीनगर में पावरलूम फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
सरधना। कस्बे के गोमती नगर में संचालित पावरलूम फैक्ट्री में संदिग्ध परि​स्थितियों में लगी भयंकर 
विज्ञापन
आग में मशीनरी और माल जलकर हुआ राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला गोमतीनगर में बृहस्पतिवार शाम पावरलूम फैक्टरी में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि फैक्टरी की मशीनरी, धागा और तैयार माल जलकर राख हो गया। धुएं और आग की चपेट में आते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
फैक्टरी संचालक आदिल ने बताया कि विद्युत खंभे पर शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगी। फैक्टरी में पर्याप्त फायर सेफ्टी उपकरण नहीं होने के कारण आग तेजी से फैली। तीन दमकल गाड़ियां, पालिका के पानी के टैंकर और जेसीबी मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


चार दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की मांग
स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सरधना की दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए। चेयरपर्सन साबीला बेगम ने कहा कि नगर में केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन है। इससे बड़ी आग लगने पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जल्द पूर्ण फायर स्टेशन और कम से कम चार दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन


फैक्टरियों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी
सरधना में पहले भी कई फैक्टरियों में आग लग चुकी है। इस साल 28 मई को नई बस्ती की दोना-पत्तल फैक्टरी, 4 अप्रैल को आदर्श नगर का प्लांट और 23 अक्तूबर को कालंद चुंगी के पास अमन गुप्ता की फैक्टरी में आग लगी थी। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि कस्बे में फैक्टरियों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि फैक्टरियां घनी आबादी वाले इलाकों में संचालित हो रही हैं। संकरी गलियों और सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण बड़ी आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें