फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समर गार्डन में घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर के समर गार्डन में एक घर में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का घर में रखा सामान जल गया। परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

समर गार्डन में फतेहउल्लापुर चौकी के सामने जुबैर परिजनों के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। सोमवार सुबह 6:30 बजे वह परिजनों के साथ घर में सोया था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। इससे घर में रखे कपड़ों में आग लग गई। जुबैर पत्नी शबनम व दो बच्चों के साथ घर से किसी तरह निकलकर बाहर आया। उसने शोर मचाया। घर में रखे कपड़े, सामान, बेड, बिस्तर, फ्रिज व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची तथा एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें