मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में सोमवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पीएम और सीएम के नाम पत्र भेजा। शारदा ने बताया कि ई-मेल एवं स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए पत्र में हजारों छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों की पीड़ा से अवगत कराया गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से से अनुरोध किया गया है कि व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दें ताकि वे अपनी समस्याएं रख सकें। ब्यूरो
-