फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आंध्रा बैंक की शाखा में लगी आग, 20 लाख के नुकसान का आकलन, जले कंप्यूटर रिकॉर्ड

Sat, 06 Jul 2019 08:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Fire in Andhra bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज 2 स्थित चौहान मार्केट के पास शनिवार सुबह अचानक आंध्र बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का धुआं बाहर निकला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से अंदर से ब्रांच बुरी तरह से जल गई है, बैंक मैनेजर सरोज कुमार ने बताया कि आग के लगने के कारण का कुछ पता नहीं चला है। आग से फर्नीचर 4 एसी 4 कंप्यूटर 3 फैन अन्य कीमती सामान जल गया है आग स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने उसे पहले ही बुझा दिया। बिल्डिंग में अंदर धुआं भरा हुआ है जिस कारण से अभी तक यह आकलन करना मुश्किल होगा कि कितना नुकसान हुआ है।

शुरुआत में 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का आकलन माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के एफएसओ संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने आग पर काबू पाया। मैनेजर सरोज कुमार ने बताया कि आग लगने के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है जैसे ही धुआं काम होगा टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा, फिलहाल ब्रांच 2 से 3 दिन तक बंद रहेगी।
विज्ञापन


ब्रांच में करीब 15 हजार ग्राहकों के खाते हैं। इस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर समय से नियंत्रण कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें