फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच किए सत्यापन किया तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
दौराला ब्लॉक में बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषाहार के बारे में जानकारी लेते डीएम अनिल ढीं? - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। डीएम ने शुक्रवार को दौराला ब्लॉक एवं बाल परियोजना कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अधिकारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगने के साथ-साथ एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा शुक्रवार को दौराला ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां खंड विकास अधिकारी नहीं मिले। डीएम को जानकारी दी गई कि वह माछरा ब्लॉक गए हुए हैं। इस दौरान ब्लॉक पर जनसुनवाई से संबंधित प्रार्थना पत्रों की पंजिका उपलब्ध नहीं हुई। उन्होंने जनसुनवाई आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) एवं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की पृथक पंजिका बनाकर उसमें प्रविष्टि पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां मुख्य सेविका कुसुमलता एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली। बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषाहार का वितरण नहीं वजह जानी। इस पर मुख्य सेविका ने बताया कि पोषाहार का वितरण सत्यापन के बाद होता है। नायाब तहसीलदार के यहां सत्यापन के लिए कर्मचारी को सरधना कार्यालय पर भेजा गया है। उन्होंने भविष्य में सत्यापन बाल विकास परियोजना में ही आकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बिना जांच किए सत्यापन किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक ज्योति मलिक अनुपस्थित मिले। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी द्वारा अवकाश का प्रार्थना पत्र मिला, लेकिन वह बीडीओ द्वारा स्वीकृत नहीं किया था। इसको लेकर उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने एवं अनुपस्थित वाले दिन का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें