फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 13 साल पहले निवेश के नाम पर ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हस्तिनापुर की रहने वाली 70 वर्षीय विधवा महिला ने निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी तपन ढाली, सोना, गुड्डू, बिशम्बर दयाल व मोहित के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हस्तिनापुर निवासी चन्द्रा मंडल ने सिविल लाइन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2013 में पड़ोस में रहने वाले तपन ढाली और उसके पुत्र सोना ढाली ने उन्हें एक निवेश कंपनी में रकम लगाने का लालच दिया था। दोनों ने कंपनी के कथित निदेशकों और प्रबंधक से मिलवाकर पांच लाख रुपये का निवेश कराया और पांच वर्ष में रकम दोगुनी होकर 10 लाख रुपये मिलने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले उन्हें एक बॉन्ड और अन्य दस्तावेज दिए गए थे। वर्ष 2018 में बॉन्ड की अवधि पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो कंपनी के कार्यालय बंद मिले और फोन भी बंद हो गए थे। जानकारी करने पर पता चला कि कंपनी लोगों का पैसा लेकर गायब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में धमकियां देने लगे। आरोप है कि तीन मई 2026 की रात आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और उनके तथा उनके पुत्र अरुण मंडल और पुत्रवधू अनीता मंडल के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें