मेरठ। भावनपुर थाना के गांव निवासी 17 साल किशोरी के साथ बृहस्पतिवार को आरोपी करण, आकाश, अमर ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। तभी तीनों युवक मौके से फरार हो गए। वहीं शाम को जब युवती की मां घर पहुंची तो युवती ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। वहीं युवती के परिजन छेड़खानी का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोप पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। जिस पर युवती के परिजन थाना भावनपुर पहुंचे और तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि किशोर की मां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर करण, आकाश और अमर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।