फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली बिजली घर पर हुई ग्रामीणों की पंचायत

विज्ञापन
पंचायत को संबोधित करते संगठन के जिला अध्यक्ष अंशुल तोमर।
विज्ञापन
- धरनारत ग्रामीणों के बीच पंचायत में पहुंचे बिजली निगम और तहसील सदर के अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली बिजली घर पर किसान मजदूर संगठन का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरनास्थल पर संगठन कार्यकर्ता और क्षेत्र के ग्रामीणों की पंचायत की गई, जिसमें तहसील सदर से प्रशासनिक अधिकारी व बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे, जहां संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें ज्ञापन देकर अपनी मांगें प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने जल्द टीम गठित कर मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
मुंडाली बिजली घर पर किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित पंचायत में सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पंचायत में जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर पचगांव ने कहा कि मुंडाली गांव में बारिश के पानी से जलभराव हो गया है। पानी की निकासी का भी कोई रास्ता नहीं है। इस पानी से संक्रमण रोग फैलने का खतरा भी बढ़ चुका है। इसी गंदे पानी के बीच से होकर ग्रामीणों, बच्चों को निकलना पड़ रहा है। गांवों में बिजली के जर्जर खंभे आए दिन गिर रहे हैं। बिजली की लाइन जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

मुंडाली बिजली घर पर बिजली निगम परतापुर के अधिशासी अभियंता सोनी और नायब तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे, जिन्हें संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायत के बीच में बैठा लिया। उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने अतिशीघ्र जर्जर तारों और टूटे खंभों को तत्काल बदलने और खराब विद्युत लाइन को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार सदर ने कहा कि जल्द टीम गठित कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने पंचायत में बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि किसान का धैर्य अब जवाब दे चुका है यदि एक माह के अंदर गांव मुंडाली में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया और बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो संगठन के सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और तहसील परिसर का पूर्ण घेराव करेंगे। उधर, संगठन के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने एक माह में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया और बिजली निगम द्वारा जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो संगठन के सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और तहसील परिसर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें