फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटर प्रवीण पंडित के फर्जी शपथ-पत्र मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कुख्यात अजय जड़ेजा गैंग के शूटर प्रवीण पंडित का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए फर्जी शपथ-पत्र लगाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि प्रवीण की पत्नी संगीता, भाई मनीष शर्मा और वकील राजीव शर्मा ने प्रमाण-पत्र के आवेदन में परतापुर की पंचवटी कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा के नाम से शपथ-पत्र लगाया था।
विज्ञापन

सुंदर शर्मा को जब इसका पता चला तो उन्होंने मनीष और संगीता से विरोध जताया। बाद में अदालत में गवाही के दौरान सुंदर ने पूरा मामला उजागर कर दिया। इसके बाद एसीजेएम कोर्ट-10 के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रवीण पंडित, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रापुरम का निवासी था और अजय जडेजा गैंग का सक्रिय शूटर था। पुलिस ने दो वर्ष पूर्व उसकी मौत का दावा किया गया था। हालांकि आज तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। उसकी मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें