फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौकरी और 20 लाख के लिए महिला का उत्पीड़न, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। शाहपुर जदीद गांव महिला अनु ने गाजियाबाद के भोजपुर निवासी पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और आभूषण लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनु ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि दो फरवरी 2025 को उसकी शादी विकास के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि पति की नौकरी लगने के बाद ससुराल वाले 20 लाख रुपये और मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 29 अगस्त को पति और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए। इसके बाद उसे बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति विकास, ससुर महावीर, सास संतोष, जेठ अरुण, जेठानी प्रियंका और ननद प्रज्ञा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें