फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध खनन में जमीन मालिक समेत कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशाेधित खबर
विज्ञापन

पुलिस ने दो डंपर और कार सीज की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के जोड़ा प्याऊ पर अवैध खनन करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से दो डंपर एक कार पकड़ कर आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बृहस्पतिवार को अवैध खनन कर प्लॉट के भराव का कार्य चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो डंपरों के पीछे चल रहे वैगनआर व स्कॉर्पियो कार में सवार आरोपियों ने डंपर को छुड़वाने का प्रयास किया है। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी वैगनआर कार को छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो डंपर व वैगनआर कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खेत मालिक दीपक, इरफान व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ के बाद आरोपी डंपर चालक इरफान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें