फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निदा की हत्या में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंची घोंपकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में निदा उर्फ सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कैंची से वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आ सके हैं। परिजन एकत्र होकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किदवाई नगर निवासी अबान ने बताया कि उसकी बहन निदा उर्फ सोनी का निकाह अहमदनगर निवासी शावेज से हुआ था। उसके चार साल का बेटा हमाद व बेटी अतीका डेढ़ साल की है। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर निदा की पिटाई की जाती थी। अबान ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर निदा की मौत की सूचना दी थी। सिर में कैंची मारकर व गला दबाकर निदा की हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। निदा के परिजनों ने इस मामले में पति शावेज समेत चार अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें