फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन भूमि पर अवैध निर्माण के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में आरक्षित वन भूमि पर कथित अवैध निर्माण कराने और वन विभाग के कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुल्हेड़ा बीट के वनरक्षक एवं बीट प्रभारी लोमन बड़ोदिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बपारसी गांव में आरक्षित वन भूमि के कुछ हिस्से पर दिनेश, मदन, इलम और विशाल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब वह निर्माण कार्य रुकवाने मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा किया। आरोप है कि चारों ने शराब के नशे में वनकर्मी को जान से मारने की धमकी दी और निर्माण कार्य न रोकने की बात कही। पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें