फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव अट्टा चिंदौड़ी निवासी विवाहिता की शिकायत पर रोहटा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अट्टा चिंदौड़ी निवासी हेमा पुत्री दुष्यंत ने आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कलीना गांव निवासी मोहित के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया और बाद में घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर रोहटा पुलिस ने पति मोहित, ससुर राजेंद्र, सास रेखा तथा ननद किरण और विनिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें