फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यालय में घुसकर मुतवल्ली और कर्मचारियों पर हमले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादिर एंड कंपनी के कार्यालय की 9 सितंबर की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में नादिर एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर मुतवल्ली फाईज आफताब व अन्य कर्मचारियों से अभद्रता और हमले का मामला सामने आया है। घटना 9 सितंबर की है। अब सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में अमजद अली, फजलू, इमरान, यूसुफ पहलवान और राजा उर्फ बादशाह को नामजद कर जांच शुरू की है।

सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि फाईज आफताब कोठी अतानस के मुतवल्ली हैं। अमजद अली और उसके साथी फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। वे दबंगई के बल पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इस मामले की शिकायत पहले भी अधिकारियों से की जा चुकी है। अधिकारियों की जांच में अमजद अली के आरोप गलत पाए गए थे। इसके बाद अमजद और उसके साथी फाईज आफताब से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि चार सितंबर दोपहर दो बजे अमजद अपने साथियों के साथ फाईज आफताब के कार्यालय में घुस आया। उन्होंने फाईज आफताब के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकाया। आरोपियों ने वक्फ की संपत्ति एक माह में अपने नाम न करने पर जान से मारने की धमकी दी। फाईज आफताब के सहयोगी नूर आलम ने तभी थाना देहली गेट पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही सभी आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। फुटेज पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें