फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंपर से पानी की बोतल भरने के विवाद में 15 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई स्थित फैक्टरी में कैंपर से पानी की बोतल भरने के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने आरोपी फजरु, साकिब, इरशाद, जावेद, निसार, अफजाल व सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
सोमवार शाम पानी को लेकर कुलदीप पक्ष व फजरू पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें