फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हुमायूंपुर में फायरिंग मामले में 13 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, कोई नहीं आया हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर में मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन अभी तक कोई गिरफ्त में नहीं आ सका है।

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि ही गांव निवासी प्रवीण की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवीण के अनुसार, सोमवार को उनके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी राजकुमार के पुत्र पंकज की घुड़चढ़ी के दौरान डीजे उनके घर के सामने पहुंचा। वहां खड़े उनके पुत्र आयुष के साथ रितिक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें अन्य लोग भी शामिल थे। झगड़े में गांव मीवा निवासी अशोक और गांव रसूलपुर निवासी सौरभ घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को आयुष ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोककर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर राजकुमार, रितिक, प्रमोद, प्रदीप, अंकुर निवासी हुमायूंपुर और साधु और जोनी भड़ाना निवासी अलीपुर मोरना समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों के पास तमंचा, लाइसेंसी बंदूक और धारदार हथियार थे। उन्होंने मारपीट के साथ कई राउंड फायरिंग की, जिसमें डिंपल, इशु, रेखा और प्रवीण घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक के इस्तेमाल की जांच वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। पुष्टि होने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें