फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाई की हत्या के गवाह पर हमले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से छूटे आरोपियों पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन

पुलिस वारदात की जांच और तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। गांव खोड़ दयालपुर निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह की हत्या में गवाह उसके भाई मोनू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जेल से छूटे राजेंद्र व तीन अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित मोनू ने हस्तिनापुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि मई 2018 में उसके छोटे भाई एवं गांव के प्रधान अर्जुन की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह हत्या के मामले में गवाह था। हत्या के दोषियों को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। चार महीने पहले दोषी जेल से जमानत पर बाहर आ गए थे। वे उससे रंजिश रखने लगे थे और लगातार जान से मारने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह अपने खेत पर गया हुआ था। आरोप लगाया कि शाम के समय खेत से लौटते वक्त गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे राजेंद्र, जॉनी भाटी, सुमित और जयदेव ने उस पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों से भी हमला किया। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। हमले के दौरान आरोपियों की लोकेशन आदि का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें