फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झूठे दस्तावेज तैयार करके व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में हुआ खुलासा, व्यापारियों ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। चार युवकों ने एक व्यापारी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। उसे आधार बनाकर टीपी नगर थाने प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में दस्तावेज पर हस्ताक्षर फर्जी निकले।
विज्ञापन

वेदव्यासपुरी अंसल टाउन निवासी व्यापारी मोहित कुमार ने बताया कि उसके नाम से उपेंद्र सिंह, माणिक सिंह, संजय अग्रवाल व सुदेश पाल ने जमीन के फर्जी दस्तावेज 2 जुलाई 2021 को तैयार किए। उस पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। उसे आधार बनाकर टीपीनगर थाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी वर्ष 2023 में दर्ज करा दी। जानकारी होने पर उसने पुलिस से दिए गए दस्तावेज मांगे। दस्तावेज पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। उसने थाना टीपीनगर पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने दस्तावेज की फोरेसिंक व हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई। इसमें एक्सपर्ट ने बताया कि दस्तावेज पर मोहित के फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। मोहित ने चारों आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा से शिकायत की। एसएसपी ने थाना टीपीनगर को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें