फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। एसएसपी के आदेश पर सरधना थाने में 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला पीरजादगान निवासी कोकब अली ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मोहल्ले के ही फैज, उसके पिता वकील अहमद और चाचा यामीन ने कोल्ड ड्रिंक के कारोबार में मुनाफे का लालच देकर उससे और उसकी मां से बड़ी रकम निवेश कराई। आरोप है कि वर्ष 2022 में विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से करीब 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि आरोपियों को दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में हिसाब-किताब के दौरान आरोपियों ने केवल 30 लाख रुपये देना स्वीकार किया, लेकिन रकम वापस नहीं की। आरोप है कि पैसा मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत एसएसपी अविनाश पांडे से किए जाने के बाद सरधना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें