मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित प्रहलाद ने मुंडाली थाना पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8:00 बजे रामनिवास, मदन और रीता उनकी परचून की दुकान पर आए। आरोपियों ने प्रहलाद और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौच भी की। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से चले गए। जाते समय उन्होंने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।