फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित चकबंदी अधिकारियों और लेखपाल पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित चकबंदी अधिकारियों और लेखपाल पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। मवाना के ग्राम बिसौला में ग्रामसभा की जमीन से संबंधित वादों में अनियमितता बरतने के मामले में निलंबित किए गए दोनों चकबंदी अधिकारी और एक लेखपाल के विरुद्ध बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (वित एवं राजस्व) सुभाष चंद प्रजापति की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी की ओर से सिविल लाइन थाने में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार, प्रभाकर और लेखपाल संजीव चौहान को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने तीनों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। इसके बाद ही तीनों को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी के. बालाजी ने एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार को एसओसी का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस कार्यवाही के बाद बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार, प्रभाकर और लेखपाल संजीव चौहान ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें