फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पिस्टल और तलवार लहराते कर्मचारियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दुल्हेंड़ी के दिन कर्मचारियों का पिस्टल और तलवार लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक यह वीडियो दिल्ली रोड पर माधवपुरम स्थित एस्सार पेट्रोल पंप का है। जहां पर दुल्हेंडी के दिन पेट्रोल पंप के कर्मचारी हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डीजे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सरेआम तलवार और पिस्टल लहराने से पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए लोग हैरान रह गए । लोगों ने उनकी वीडियो बना ली, जोकि बुधवार को वायरल हो गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तभी कर्मचारियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि हथियार लेकर डांस करने वाले कर्मचारियों की पहचान कराई जा रही है, उनके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जो हथियार लहराए गए हैं, उनको भी जब्त किया जाएगा। जांच की जा रही है कि पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के पास कौन-कौन से शस्त्र के लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें